Tripura Swearing-in Ceremony: माणिक साहा के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद भी आज उनके साथ पद और गोपनीयता की शपथ लेगी. केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भाजपा प्रमुख नड्डा भाजपा नीत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही त्रिपुरा पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी का सुबह करीब 10.35 बजे गुवाहाटी से अगरतला पहुंचने का कार्यक्रम है.