भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है.