Jharkhand Freed of Naxal Extremism: केंद्र सरकार का कहना है कि झारखंड को नक्सल उग्रवाद से मुक्त करा दिया गया है. राज्य में तैनात सीआरपीएफ की एंटी नक्सल कोबरा यूनिट को अब वहां से हटाकर दूसरे राज्यों में भेजा जाएगा. गृह मंत्रालय ने कहा था कि नक्सली उग्रवाद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना- 2015 पर लगातार अमल के कारण ऐसी हिंसा में लगातार गिरावट आई है. 2009 में वामपंथी उग्रवादी हिंसा की सबसे ज्यादा 2,258 घटनाएं दर्ज की गईं थीं. जबकि 2021 में इनमें 77 प्रतिशत की कमी आई है.