Weather Forecast Updates: देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ता ही जा रहा है. राजस्थान, गुजरात, पंजाब और दिल्ली के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले समय में इन इलाकों में अधिकतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है. इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जबकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. जिसके कारण 25 फरवरी को इन क्षेत्रों में हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *