ब्रेकिंग न्यूज़
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा छत्तीसगढ़ भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्रों में 69.58 लाख रुपए से होंगे पक्के फड़ और समतलीकरण कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ग्राम कुंजनगर में महिलाओं से किया संवाद, जानी योजनाओं की उपयोगिता हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण: चार जिलों के आश्रम-छात्रावासों का हो रहा स्थलीय निरीक्षण

रायपुर, छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। बिलासपुर स्थित ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों—गीता यादव और मधु सिदार का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी चीन के मोकी में 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाड़ियों से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई दी और उनकी तैयारियों का जायजा लिया। खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनुजा सलाम ने भी दोनों एथलीट्स को शुभकामनाएं दीं। ये दोनों खिलाड़ी बिलासपुर आवासीय खेल अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक अजीत लकड़ा और वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो से प्रशिक्षण ले रही हैं।

खिलाड़ियों का सफर और उपलब्धियाँ

  • मधु सिदार (जशपुर, कांसाबेल): पोंगरो गांव के कृषक परिवार की मधु ने सब-जूनियर नेशनल, स्कूल नेशनल और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वे अप्रैल 2026 से बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण ले रही हैं।

  • गीता यादव (कबीरधाम, बोड़ला): प्रारंभिक कोच शिवा चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली गीता इससे पहले नीदरलैंड, बेल्जियम, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *