4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में अब रेलगाड़ियों की तर्ज पर यात्री बसों के लोकेशन और किराए की जानकारी घर बैठे ऐप के जरिए मिलेगी। परिवहन विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसकी लॉन्चिंग करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से समय मांगा गया है। इसकी अनुमति मिलते ही ऐप को शुरू कर दिया जाएगा।

इसमें राज्य के भीतर और दूसरे प्रदेशों के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसों का ब्योरा फीड किया जाएगा। इंटरनेट युक्त एंड्राएड फोन पर इसे डाउनलोड करने कोई भी बसों की लोकेशन, टाइमिंग और किराए सहित अन्य जानकारियों को देख सकेंगे।

यह ऐप बसों में लगे वीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) से कनेक्ट होने पर ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। इसके लिए बस मालिकों से जानकारियां मांगी गई हैं। साथ ही इसे ऐप में लोड किया जा रहा है। इससे लोगों को अनावश्यक बस स्टैण और सड़कों के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
परिवहन विभाग के अधिकारी ऐप के नामकरण की तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि बस सुविधा, छत्तीसगढ़ बस सेवा सहित दो अन्य नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं, विभागीय अधिकारियों और बस मालिकों से सुझाव भी मांगे हैं। इसे अंतिम रूप देने के बाद सीएम की अनुमति मिलते ही अधिकृत रुप से घोषणा की जाएगी। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर स्कूल और यात्री बसों में जीसीएस और पैनिक बटन को अनिवार्य किया गया है। इस डिवाइस के बिना फिटनेस जांच नहीं करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *