सर्व यादव समाज द्वारा रायपुर में 4 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएमअरुण साव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।

इस अवसर पर समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए मप्र के सीएम डॉ. यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा मात्र 10 महीनों में ही पीएम मोदी की गारंटी (Modi Ki Guarantee) के अनेक वादे प्रमुखता से पूरे किए गए, जिसके कारण प्रदेशवासियों ने हर्षोल्लास के साथ सुशासन की दीपावली मनाई। बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *