छत्तीसगढ़ के कोरिया के कलेक्टर ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए बाजार से मिट्टी के दीये खरीदे। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने दीपावली में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने और कारीगरों के श्रम को सम्मानित करने के उद्देश्य से खरीदारी की। साथ ही उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी की।

इस दौरान कलेक्टर त्रिपाठी ने बैकुंठपुर बाजार में दीये बेचने वाले कुम्हारों से बातचीत की और उनके काम की सराहना की। इसी के साथ कलेक्टर ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि, दीपावली के पर्व के लिए स्थानीय कारीगरों के बनाए हुए मिट्टी के दीये ही खरीदें। उन्होंने कहा कि, इन कारीगरों की मेहनत और हुनर के सम्मान के साथ-साथ यह प्रयास उनके जीवन में खुशियों का प्रकाश भी लाएगा।

कलेक्टर ने न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित किया, बल्कि दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों का समर्थन करने का भी संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वे स्थानीय बाजारों से उत्पादों की खरीदी करे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अंकिता सोम मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *