रायपुर : रायपुर जिले के शासकीय काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय, अभनपुर में अतिथि व्याख्याता के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कॉलेज में इतिहास विषय के लिए एक रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन 23 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है या कार्यालयीन समय में महाविद्यालय पहुंचकर सीधे जमा किया जा सकता है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य जरूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gkhca.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।