छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहली बार रायपुर आ रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव अब नागपुर से ही वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे। इसलिए बिलासपुर रेलवे जोन और रायपुर डिवीजन के आला अफसर नागपुर रवाना हुए हैं। केंद्रीय मंत्री के मिनट-टू-मिनट प्रोगाम में रेलवे बोर्ड ने अचानक बदलाव की सूचना जारी की है।

 रेल मंत्री वैष्णव के स्वागत के लिए पिछले तीन-चार दिनों से रायपुर रेलवे स्टेशन को चमकाने और मरम्मत में पूरा अमला जुटा हुआ था, अचानक मंत्री के कार्यक्रम स्थगित होने पर स्टेशन चमकाने का काम बंद कर दिया गया है। मंत्री के दौरे की सूचना से अच्छा ये हुआ कि स्टेशन के गुढ़ियारी साइड के परिसर में डामरीकरण हो गया।
खामियां सुधर जाने से हजारों रेल यात्रियों को ही सुविधा होगी। क्योंकि रेल मंत्री के आगमन को देखते हुए रेलवे के अफसरों ने व्यवस्था सुधारने में पूरी ताकत झोंक दी थी।
रेलवे बोर्ड से जारी शेड्यूल के अनुसार, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सोमवार को रायपुर नहीं आएंगे। इसलिए बिलासपुर रेलवे जोन के अधिकारी रेल परियोजनाओं के बारे में नागपुर में ही चर्चा करेंगे। रेलमंत्री वैष्णव नागपुर में अखिल भारतीय एसी-एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करने सुबह 9.15 बजे पहुंचेंगे। यहां दो घंटे रहने के बाद सुबह 11.30 बजे नागपुर से ही विशेष विमान से नईदिल्ली लौट जाएंगे। इसी दिन से संसद का सत्र भी शुरू हो जाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *