ब्रेकिंग न्यूज़
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा छत्तीसगढ़ भटगांव विधानसभा के 7 धान उपार्जन केंद्रों में 69.58 लाख रुपए से होंगे पक्के फड़ और समतलीकरण कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ग्राम कुंजनगर में महिलाओं से किया संवाद, जानी योजनाओं की उपयोगिता हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में आयोग का भ्रमण: चार जिलों के आश्रम-छात्रावासों का हो रहा स्थलीय निरीक्षण

रायपुर, रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड के ग्राम बहेसर और तुलसी मार्ग को जोड़ने वाली नई सड़क के भूमिपूजन अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने क्षेत्र के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संघर्ष से हासिल सफलता ही इतिहास रचती है, जब किसी साधारण या मजदूर परिवार का बच्चा मेहनत के बल पर आईएएस या आईपीएस बनता है, तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनता है।

मंत्री वर्मा ने बहेसर में प्राथमिक शाला के दो कमरों, पूर्व माध्यमिक शाला भवन के पुनर्निर्माण, सीसी रोड, साइकिल स्टैंड और ज्योति कलश निर्माण सहित कुल 42 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का कायाकल्प कर रही है।

विकास कार्यों की मुख्य घोषणाएँ

  • प्राथमिक शाला निर्माण: 2 नए कमरों के लिए ₹10 लाख स्वीकृत।

  • पूर्व माध्यमिक शाला: जर्जर भवन के पुनर्निर्माण हेतु ₹10 लाख स्वीकृत।

  • साइकिल स्टैंड निर्माण: बहेसर में साइकिल स्टैंड के लिए ₹5 लाख स्वीकृत।

  • सड़क व बुनियादी ढांचा: मुख्य मार्ग तक सीसी रोड के लिए ₹5 लाख तथा रंगमंच के पास ज्योति कलश हेतु ₹5 लाख की घोषणा।

  • कुल विकास कार्य: ₹42 लाख की लागत से बुनियादी ढांचे व शिक्षा सुविधाओं का विस्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *