Nasha Mukt Bharat Abhiyan marathon

नशामुक्ति भारत अभियान के तहत आज सूरजपुर में महिला एवं पुरुष वर्ग हेतु मैराथन का आयोजन किया गया। महिला वर्ग की दौड़ का शुभारंभ  जिला संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जिसका समापन कोतवाली थाना के पास पुराने बस स्टैंड से हुआ, वहीं पुरुष वर्ग की मैराथन जिला संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक और श्याम मंदिर मार्ग से होते हुए अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में संपन्न हुई। इस मैराथन के द्वारा नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर डीएफओ श्री पंकज कमल, एसडीएम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को सेवा पखवाड़ा के समापन अवसर 02 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *