मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक हुई। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक हुई। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश के कई अहम प्रस्‍तावों पर मंंजूरी दी गई।

आपको बता दें कि अब प्रदेश की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट ने इसे बढ़ा दिया है। पहले ये आरक्षण 33 प्रतिशत होता था, जिसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है।

 

खुलेंगे 254 नगद नए उर्वरक विक्रय केंद्र

मोहन कैबिनेट में फैसला लिया है कि किसानों को खाद खरीदने में आ रही तकलीफों को देखते हुए प्रदेश में 254 नगद नए उर्वरक विक्रय केंद्र खोले जाएंगे। इससे किसानों को होने वाली परेशानी कम हो जाएगी।

 

7 दिसंबर को होगी इन्वेस्टर्स समिट

प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 7 दिसंबर को होशंगाबाद में किया जाएगा। आपको बता दें कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समिट की जिम्मेदारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एमपी भार्गव को सौंपी गई है, जो नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।

समिट में निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से जिले में प्रस्तावित 17 उद्योगों के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन औद्योगिक परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

 

उज्‍जैन में होगा कालिदास समारोह

कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ला ने बताया कि 66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ 12 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर उज्जैन में किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने कालिदास संस्कृत अकादमी का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। समारोह 12 से 18 नवंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *