नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। रात के तापमान में भी अब कुछ वृद्धि होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सबसे कम शून्य दृश्यता ग्वालियर एयरपोर्ट पर दर्ज की गई। शिवपुरी में भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। दिन का सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी में रहा।

 

उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। गुजरात से लेकर उत्तरी राजस्थान तक एक द्रोणिका बन गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

 

बादल छंटने लगे

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है। बादल छंटने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। इससे धूप में चुभन महसूस होने लगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *