रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं, स्थानीय जरूरतें और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इनके त्वरित एवं उचित निराकरण के निर्देश दिए।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से सीधे संवाद करना और उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने इस दौरान खदान से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी मंत्री के सामने रखे। ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए राजेश अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में ग्रामवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का यथोचित परीक्षण कर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक उद्देश्य क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। विकास के साथ स्थानीय लोगों के हितों, सुविधाओं और अधिकारों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीणों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी उन्होंने जोर दिया।
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता और सुझाव जरूरी हैं। ग्राम कटकोना में ग्रामीणों ने स्थानीय आवश्यकताओं और विभिन्न विषयों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मंत्री का आभार जताया।