केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने अफसरों से अधिकारीयों से मुलाकात की। राजनाथ सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहें। यहां उन्होंने त्रिवेणी के संगम में डुबकी लगाई। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बमरौली एयरपोर्ट पर राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह महाकुंभ मेला क्षेत्र पहुंचे, जहां वे साधु-संतों से मुलाकात करेंगे और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया, प्रार्थना की और गंगा आरती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष महत्व दर्शाया गया।

संगम स्नान के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि भगवान ने मुझे यह अवसर दिया है। आज संगम में स्नान करके मैं बहुत तृप्त महसूस कर रहा हूं। यह पर्व भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की आध्यात्मिक अनुभूति का पर्व है जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *