गैंगस्टर अमन साहू को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। उसकी पांच दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने गंज थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर अमन को रिमांड पर लिया था, जहां उसने अपनी अपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी।

अमन साहू का नाम रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुई शूटआउट से जुड़ा हुआ है। बतादें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद से अमन की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इस मामले में और भी गहराई से जांच करने की योजना बना रही है, जिसमें वे अमन से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *