दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का पहला पार्ट जारी कर दिया है, जिसमें महिलाओं को लेकर आकर्षक वादे किए गए हैं। आपको बता दें कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को 3 पार्ट में जारी करेगी। भाजपा ने आप और कांग्रेस के तरह दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया है। उनकी रसोई के खर्चों को कम करने के लिए सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का भी एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *