तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। नमी के कारण तापमान में वृद्धि हुई है और रात के समय तापमान में गिरावट कम होगी। शीतलहर चलने की संभावना भी नहीं है।

रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सुकमा में और सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य भाग पर दबाव का क्षेत्र 22 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे तक बना हुआ था। यह चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है और इसके 24 दिसंबर के आसपास उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के पास स्थित बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी भाग तक पहुंचने की संभावना है।

 

राजधानी का हाल

रायपुर में आज आकाश में बदल रहने की संभावना है, यानी हल्की से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है। इसके साथ ही हल्की हवा भी चल सकती है, जिससे मौसम में ठंडक बनी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *