रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राजगांगपुर स्टेशन यार्ड में एफओबी गर्डर लांचिंग कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। 29 दिसंबर को:गाड़ी संख्या 18110/18109, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह 28 दिसंबर को गाड़ी संख्या 07051, हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस, अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 17007, सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस, अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *