देश में प्राइवेट कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की वजह से यूजर्स काफी परेशान थे। इस बीच सरकारी कंपनी बीएसएनल ने मौके को भुनाकर सस्ते और अच्छे रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं, जिससे वह अपनी ओर यूजर्स को आकर्षित कर सके। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक किफायती 439 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) पेश किया है, जो खासकर उन लोगों के लिए है जिनको केवल बुनियादी सुविधाओं की ही जरूरत है।

यह प्लान 90 दिन की वैधता देता है। यह यूजर्स को जिओ और एयरटेल के मुकाबले ज्यादा सस्ता पड़ सकता है। BSNL का यह प्लान उन लोगों के लिए है, जो डाटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसमें आपको केवल वॉयस कॉलिंग और SMS ही मिलेगा।

BSNL का 4G नेटवर्क और भविष्य

BSNL धीरे-धीरे अपने 4G नेटवर्क को विस्तार दे रहा है, जिससे भविष्य में यह प्लान निजी दूरसंचार कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेगा। एक बार जब BSNL का 4G नेटवर्क पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा, तो यह प्लान और अधिक आकर्षक साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *