Bhopal Gas Tragedy Verdict Live Update: भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के ज्यादा मुआवजे की मांग करने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने 12 जनवरी को केंद्र सरकार की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस हादसे के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन (Union Carbide Corporation-UCC) अब डॉव केमिकल्स (Dow Chemicals) के स्वामित्व में है. उसने आधी रात को यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस (methyl isocyanate) के रिसाव के बाद 470 मिलियन अमेरिकी डालर (715 करोड़ रुपये) का मुआवजा दिया था. गौरतलब है कि 1984 में 2 और 3 दिसंबर की रात को हुए गैस रिसाव से 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1.02 लाख लोग इससे प्रभावित हुए थे.