कवर्धा : गोवर्धन पूजा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कवर्धा नगर में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने विंध्यवासिनी वार्ड क्रमांक 27 के रेवाबांध तालाब पहुंचकर गौरा-गौरी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान गौरा-गौरी बारात में शामिल होकर उन्होंने भक्ति गीत गाए और जयकारे भी लगाए।

इसके बाद विजय शर्मा मठपारा पहुंचे, जहां उन्होंने गौरा-गौरी की पूजा की। उन्होंने अपने कवर्धा स्थित निवास पर सपरिवार गोवर्धन पूजा की और गौ माता को प्रसाद खिलाया। इस अवसर पर निवास पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कैलाश नगर में राउत नाचा में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री कैलाश नगर और कमला क्लिनिक के पास स्थित दैहान में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना की और गायों को भोजन कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राउत नाचा प्रस्तुत किया, जिसमें विजय शर्मा भी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *