रायपुर : दीपावली के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बेलरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने वित्त मंत्री के सामने अपनी विभिन्न समस्याएं और जरूरतें रखीं। ओपी चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। वित्त मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार में गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों और आम नागरिकों की जरूरतों को पूरा किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने भी वित्त मंत्री से संवाद कर गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *