रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड स्थित ग्राम सिरकीनारा पहुंचे। यहां स्कूल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार और पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *