रायपुर, नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट में हुए सड़क हादसे में घायल कवर्धा के लोगों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने घायल रोमन सोरा से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और चिकित्सकों से आगे के उपचार को लेकर चर्चा की। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैरों का ऑपरेशन किया जाना है। स्वास्थ्य स्थिति सामान्य होने के बाद आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद से उप मुख्यमंत्री लगातार घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं। एक घायल को बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। घायलों के परिजनों के ठहरने के लिए सेवा सदन में भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी। इस बीच स्वास्थ्य में सुधार के बाद चार घायलों अरमान कोसले, गणेश पात्रे, प्रदीप साहू और दीप चन्द्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पताल में भर्ती सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले और उपचार में किसी तरह की कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *