रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे जिले में कुल दो लाख दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन पेंड्रा के मल्टीपर्पस स्कूल मैदान में हुआ, जहां 11 हजार दीयों के एक साथ जलने से पूरा परिसर जगमगा उठा।
यह दीप प्रज्वलन अभियान दुर्गा सरोवर (पेंड्रा), सभी अमृत सरोवरों, ग्राम पंचायतों, महिला स्व-सहायता समूहों, PM आवास और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के घरों व शासकीय कार्यालयों में उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
मंचीय कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-
विधायक का संबोधन: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं। देश आज उनके सम्मान में आशीर्वाद के दीप जलाकर जनभावनाएं व्यक्त कर रहा है।
-
नुक्कड़ नाटक द्वारा उपलब्धियां: स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों जैसे—अंतरिक्ष मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल इंडिया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जीवंत मंचन किया।
-
स्वच्छता की शपथ: आयोजन के दौरान विधायक मरपच्ची ने उपस्थित सभी नागरिकों और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर जनसहभागिता का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलाड़ी, डीएफओ कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।