रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए। साथ ही प्रदेश विकास, समृद्धि और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।