रायपुर,  नवा रायपुर में 15 सितंबर से गोल्फ का बड़ा आयोजन शुरू होने जा रहा है। ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल भी समारोह में शामिल होंगे।

प्रतियोगिता की शुरुआत शाम 3:05 बजे मुख्यमंत्री के सेरेमोनियल टी-ऑफ से होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री और अतिथि गोल्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें आयोजन से जुड़े उद्देश्यों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

‘नवा रायपुर ओपन 2026’ के जरिए प्रदेश में गोल्फ को बढ़ावा देने के साथ नई खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की कोशिश की जा रही है। आयोजन से नवा रायपुर की आधुनिक खेल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।

गोल्फ प्रतियोगिता के जरिए नवा रायपुर को खेल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। देशभर के खिलाड़ी और खेल प्रेमी इस आयोजन से जुड़ेंगे, जिससे शहर की खेल और पर्यटन क्षमता को बढ़ावा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *