रायपुर,  हिंदी दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी सिर्फ संवाद की भाषा नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, परंपरा, भावनाओं और राष्ट्रीय एकता की मजबूत अभिव्यक्ति है।

ओपी चौधरी ने कहा कि देश की भाषाई विविधता के बीच हिंदी ने लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। हिंदी साहित्य ने समाज को विचार, संवेदना और संस्कार देने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक जनजागरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में हिंदी नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इंटरनेट, सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक के विस्तार से हिंदी की पहुंच देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक बढ़ी है।

वित्त मंत्री ने नागरिकों से हिंदी के अधिक से अधिक इस्तेमाल के साथ सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण और सम्मान की दिशा में प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय भाषाओं का विकास देश की सांस्कृतिक एकता को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *