रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएससी कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन कर दिया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण 20 से 22 अगस्त 2026 तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। आवंटित प्रोविजनल सीट सुरक्षित करने के लिए अभ्यर्थियों को 20 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।

काउंसलिंग समिति की अध्यक्ष एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने बताया कि सीट आवंटन के बाद यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है, तो उसे ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अभी तक कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यदि कोई अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के बाद उसे निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहता, तो वह 20 से 24 अगस्त 2026 की रात 11:30 बजे तक सीट निरस्त कर सकता है।

विश्वविद्यालय द्वारा 25 अगस्त 2026 को आवंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसी दिन स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

31 अगस्त से 1 सितंबर तक स्पॉट काउंसलिंग

स्पॉट काउंसलिंग के तहत प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आवंटन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा। इस दौरान तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए अभ्यर्थियों को कृषि महाविद्यालय रायपुर में उपस्थित होना होगा।

2 सितंबर को कन्वर्शन काउंसलिंग

कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आवंटन के साथ तत्काल दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 को कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित की जाएगी। संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *