रायपुर : कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सौंपते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना पक्का घर हो, जहां परिवार सुरक्षित और सम्मान के साथ रह सके। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार इस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कवर्धा शहर के पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ लगातार दिया जा रहा है।
25 परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा
योजना के तहत मीना बाई देवांगन, धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी, द्रोपती देवांगन, मीना बाई, योगेश चंद्रवंशी, बुधेलाल निषाद, साहिदा खातून, प्रमोद साहू, द्वारिका चंद्रवंशी, लक्ष्मी चंद्रवंशी, परमानंद साहू, कमलेश चंद्रवंशी, मुकेश चंद्रवंशी, राजबाई सत्यवंशी, सकुन निषाद, अमिता केशरवानी, विमलेश कुंभकार, पुनीता बाई भारती, सीता देवांगन, अजय सिंह ठाकुर, संजय यादव, मन्नू सिंह चौहान, ओमनाथ योगी, स्वेता देवी पांडे और भुखन लाल कौशिक को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पक्के घर का सपना देख रहे थे और अब यह सपना पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद अजय ठाकुर, बिहारी धुर्वे, सौखी अहीरवार, सुनील साहू, केशरीचंद सोनी, हरीश कुंभकार, एल्डरमेन राजेंद्र सलूजा, शिवकुमार यादव, रवि राजपूत, गोलू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।