लखनपुर : जरूरतमंद और वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे स्टेशनरी दान अभियान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का दान कर अभियान को अपना समर्थन दिया।

मिशन एजुकेशन के इस अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स सहित अन्य जरूरी स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। किसी बच्चे की पढ़ाई में किया गया सहयोग केवल सामग्री का दान नहीं, बल्कि उसके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने मिशन एजुकेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान देने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने, बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अधिकार है। हमारा छोटा-सा सहयोग किसी बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *