रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं परिवार की जरूरतों में योगदान देने के साथ अपने छोटे-बड़े फैसले भी आत्मविश्वास के साथ ले पा रही हैं।

ग्राम पंचायत लालपुर, विकासखंड गौरेला की नीलम राठौर को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई है। नीलम बताती हैं कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से वे अपनी और परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर पा रही हैं। पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने में आसानी हो रही है।

नीलम के अनुसार योजना से मिलने वाली राशि ने उनके भीतर आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास बढ़ाया है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में योगदान देने से उन्हें स्वयं को परिवार की आर्थिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा होने का एहसास होता है।

नीलम ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बन रही है। उनकी कहानी बताती है कि महिलाओं को मिलने वाला आर्थिक सहयोग परिवार और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत कर सकता है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *