रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अयोध्या धाम और श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों—महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरविंदर सिंह टिनी और जिला पंचायत अध्यक्ष नीरूपा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदा किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना का उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पूरी तरह निःशुल्क धार्मिक यात्रा कराना है।

यात्रा की मुख्य बातें दर्शन स्थल: श्रद्धालुओं को श्री अयोध्या धाम में प्रभु रामलला और काशी विश्वनाथ धाम (वाराणसी) में दर्शन का अवसर मिलेगा।

  • पूर्णतः निःशुल्क सेवा: यात्रा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्वच्छ आवास, स्थानीय परिवहन, सुरक्षा व चिकित्सा सुविधाएं पर्यटन विभाग और IRCTC द्वारा निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

  • विशेष प्रबंध: वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अनुभवी एस्कॉर्ट दल व विशेष सहायता की व्यवस्था की गई है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *