रायपुर, धमतरी जिले के ग्राम नवागांव की बेटी रेणुका गोस्वामी को 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का आमंत्रण मिला है। इस उपलब्धि पर उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की बेटियों, ग्रामीण युवाओं और कौशल विकास की सफलता का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव है।

रेणुका गोस्वामी ने वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर कॉर्पोरेट क्षेत्र में कदम रखा था। अपनी मेहनत और हुनर के बल पर वे वर्तमान में रायपुर की एक प्राइवेट फर्म में एचआर (HR) मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और प्रतिमाह ₹40,000 वेतन प्राप्त कर रही हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। रेणुका की यह सफलता प्रदेश के लाखों ग्रामीण युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *