ब्रेकिंग न्यूज़
वसुंधरा परियोजना: छत्तीसगढ़ में राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक: नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की श्रमिक हित में तीन बड़ी घोषणाएं ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मिल रही मजबूती सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने GPM के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जानी हितग्राहियों की सफलता की कहानियां
School Admission Festival

नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर आज दुर्ग के बघेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में स्थापित स्मार्ट क्लास एवं प्रिंट रिच वातावरण का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को आधुनिक, रचनात्मक एवं तकनीक आधारित शिक्षण सुविधाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और व्यवहारिक ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार बन रही है। स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल सामग्री, वीडियो, चित्र एवं इंटरैक्टिव शिक्षण संसाधनों का लाभ मिलेगा, जिससे अध्ययन अधिक सरल, रोचक एवं प्रभावी बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विकसित किया गया प्रिंट रिच वातावरण बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कक्षा एवं विद्यालय परिसर में शैक्षणिक चार्ट, शब्द भंडार, प्रेरणादायी संदेश, भाषा एवं गणित आधारित सामग्री तथा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इससे उनकी भाषा दक्षता, रचनात्मकता एवं सीखने की क्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

प्रवेश उत्सव के दौरान मंत्री श्री यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। दुर्ग के सरदार वल्लभभाई पटेल प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बच्चों के जीवन में नए अवसरों और संभावनाओं का द्वार खोलती है तथा विद्यालय का सकारात्मक वातावरण उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सीखने की प्रेरणा विकसित करता है।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री गजेन्द्र यादव विद्यार्थियों के साथ प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों के साथ राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना एवं गुरुमंत्र का सामूहिक उच्चारण किया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने नियमित अध्ययन, अच्छे संस्कार, अनुशासित जीवनशैली तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संस्कारित एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नागरिक तैयार करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री श्याम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा, पार्षद श्री ललित ढीमर, प्राचार्य श्री नितिन, प्राचार्य श्री बंछोर, शाला विकास समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *