International Yoga Day 2026

वैश्विक स्वास्थ्य के लिए वर्तमान परिदृश्य में योग, भारत का विश्व के लिए अमूल्य उपहार है, जो भारत की संस्कृति में रचा बसा है, स्वस्थ्य व्यक्ति ही मानव जीवन का सम्यक उपयोग एवं उपभोग कर सकता है, हमारे आयुर्वेद में भी कहा गया है।

धर्म अर्थ काम मोक्षाणां ।

आरोग्यं मूल मुत्तममं ।।

इस अनुक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को “स्वस्थ्य आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Aeiging)” थीम पर आयोजन किया जाना है एवं उक्त आयोजन का ‘योग संगम पोर्टल’

https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam

पर योगाभ्यासी की संख्या एवं फोटो भी अपलोड कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

स्वस्थ्य आयु हेतु योग से अधिकाधिक जन-सामान्य को जोड़ने हेतु भारत सरकार आयुष मंत्रालय ने Guinness World Record बनाने हेतु दिनांक 14.06.2026 को प्रातः 6:15 से 7:35 तक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 में मिस्ड कॉल देकर व्हाट्सएप में योग सत्र लिंक प्राप्त करने लक्ष्य रखा गया है इस रिकॉर्ड में सहयोग हेतु योग सत्र में छत्तीसगढ़ की अग्रणी भूमिका हो।

अतः अधिक से अधिक लोग मिस्ड कॉल देकर योग सेशन में जुड़कर राज्य को राष्ट्रीय गौरव प्रदान कराने मे सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *