4078145881738806504
14271021545470334915

कटघोरा नगर पालिका को मिली बड़ी सौगात! 14 विकास कार्यों के लिए ₹2.88 करोड़ मंजूर

ByThepublic

Feb 6, 2026 #2 करोड़ 88 लाख, #2.88 crore sanction, #Arun Sao, #CC road, #CG government scheme, #Chhattisgarh budget, #chhattisgarh news, #Chhattisgarh Urban Development, #civic amenities, #community hall, #deputy cm arun sao, #development projects, #drain construction, #Katghora, #Katghora development, #Katghora Nagar Palika, #Katghora road update, #Katghora ward 13, #Katghora ward 14, #Katghora ward 15, #Katghora ward 2, #Katghora ward 4, #Korba, #Korba latest news, #municipal budget, #municipal works, #Nagar Palika news, #pulia construction, #road construction, #Saragbandh Talab, #talab beautification, #urban infrastructure, #ward development, #अरुण साव, #कटघोरा, #कटघोरा नगर पालिका, #कटघोरा विकास, #कोरबा, #कोरबा ताजा खबर, #छत्तीसगढ़ नगरीय विकास, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़ सरकार, #डिप्टी सीएम अरुण साव, #तालाब सौंदर्यीकरण, #नगर पालिका कार्य, #नगर पालिका खबर, #नगरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, #नाली निर्माण, #पुलिया निर्माण, #वार्ड विकास, #विकास कार्य, #सड़क निर्माण, #सरगबंद तालाब, #सामुदायिक भवन, #सीसी रोड
Katghora Nagar Palika development

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका में 14 कार्यों के लिए दो करोड़ 88 लाख 10 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-15 में बरभांठा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 14 लाख 92 हजार, मरखीमाता मंदिर के पास शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए तथा नाली निर्माण के लिए 3 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में रेस्ट हाउस बाउंड्रीवॉल से मेला ग्राउंड तक सीसी रोड के लिए 19 लाख रुपए, बी.आर. अंबेडकर भवन में बाउंड्रीवॉल के लिए 24 लाख 75 हजार रुपए, बीएसएनएल ऑफिस से बी.आर. अंबेडकर भवन तक सीसी रोड के लिए 28 लाख 32 हजार रुपए, सामुदायिक भवन के लिए 14 लाख 92 हजार रुपए तथा सीसी रोड के लिए 12 लाख 92 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-14 में पुलिया निर्माण के लिए 33 लाख 74 हजार रुपए एवं वार्ड क्रमांक-13 में सामुदायिक भवन के लिए 29 लाख 93 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 17 लाख 88 हजार रुपए तथा वाहन पार्किंग हेतु शेड निर्माण के लिए 18 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-4 में सरगबंद तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 77 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं स्लैब निर्माण के लिए एक लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *