4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बड़ा बूस्ट! 62 स्कूलों के लिए 7.22 करोड़ की मंजूरी

Chhattisgarh new school building approval

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश की कुल 62 शालाओं में नवीन भवन निर्माण हेतु 7 करोड़ 22 लाख 56 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 30 पूर्व माध्यमिक शालाओं के लिए 3.55 करोड़ तथा 32 प्राथमिक शालाओं के लिए 3.67 करोड़ की राशि स्वीकृत शामिल है।

स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीकृत 30 पूर्व माध्यमिक शालाओं में जिला जशपुर के विकासखण्ड मनोरा की ओरकेला, कुनकुरी की नारायणपुर एवं खण्डसा, पत्थलगांव की बरजोर एवं बालक कोतबा, कांसाबेल की चिकनीपानी एवं कोकोन्दरी के पूर्व माध्यमिक शाला नवीन भवन निर्माण शामिल है। इसी प्रकार कोण्डागांव जिले की विकासखण्ड कोण्डागांव के बड़ेबेन्दरी, माकड़ी की कन्या आश्रम माकड़ी एवं केशकाल की सुरडोगर, बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड की भद्रकाली एवं मद्देड़ भैरमगढ़ की बेंगलुर एवं भैरमगढ़, बस्तर जिले की बस्तानार विकासखंड के करकापारा एवं विकासखण्ड बकावंड के चिरउगांव के पूर्व माध्यमिक शाला नवीन भवन निर्माण शामिल है।

कांकेर जिले की नरहरपुर विकासखंड के बासनवाही एवं अंतागढ़ विकासखंड के तुमसनार तथा कोयली बेड़ा के पोरोण्डी, सुकमा जिले की छिंदगढ़ विकासखंड के बिरसठपाल एवं पाईकपारा गोरली, दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के पाहुरनार पूर्व माध्यमिक शाला नवीन भवन निर्माण शामिल है। कोरबा जिले की सीतामणी एवं पहंदा, सूरजपुर जिले की प्रतापपुर विकासखंड के पण्डोपारा बरपटिया एवं गोविंदपुर तथा सरगुजा जिले की मैनपुर विकासखंड के जामडीह एवं लुण्ड्रा विकासखंड के रघुपुर एवं करगीडीह पूर्व माध्यमिक शालाएं शामिल हैं। इन सभी शालाओं के लिए प्रति पूर्व माध्यमिक शाला के नवीन भवन निर्माण के लिए 11.84-11.84 लाख रूपए की स्वीकृति शामिल है।

इसी क्रम में 32 प्राथमिक शालाओं के नवीन भवन निर्माण हेतु भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें जिला जशपुर के विकासखण्ड मनोरा की गौवारू, बगीचा की पण्डरूटोली, इचौली एवं सोनमुठ, विकासखण्ड दुलदुला के टेढ़ापहाड़, फरसाबहार के बागमाड़ा, कुनकुरी के कोरवाडेरा एवं डडगांव, पत्थलगांव के नया केकियाखार, टोंगरीपारा एवं जगलपारा प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड कांसाबेल के केन्दुटोला, कन्या आश्रम कांसाबेल एवं गरईबंध, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर जिले के ठिसकोली, कोण्डागांव जिले के बरकई, कांकेर जिले के करेंगांव तथा सुकमा जिले के रतिनाईकरास में प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण शामिल है।

बीजापुर जिला के भैरमगढ़ विकासखंड के बेलनार, भोपालपटनम विकासखंड के बंदेपारा एवं कोरेजेड तथा बस्तर जिला के बस्तानार विकासखंड अंतर्गत ककरापारा एवं कापानार शामिल है। इसी प्रकार गरियाबंद जिला के गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत हथोड़ाडीह एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ताराझर, सूरजपुर जिला अंतर्गत गवाटियापारा, कोरबा जिला के करतला विकासखंड के सीधरामपुर तथा पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के चंदनपुर, बलरामपुर के कपौत तथा रायगढ़ के खरसिया विकासखंड के भूदेवपुर शामिल है। प्रत्येक प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण के लिए 11.48-11.48 लाख रूपए की स्वीकृति स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है।

शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भूमि आबंटन के पश्चात भवन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा सभी कार्यों का व्यय विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इन निर्माण कार्यों से अनुसूचित जनजाति बहुल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *