हाइलाइट्स
शिवपुरी में तहसीलदार का रीडर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
ग्वालियर लोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा।
अतिक्रमण हटवाने के आदेश के बदले मांगी थी रिश्वत।
Shivpuri Pohri Bribery Case: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त के एक्शन के बाद भी रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। सरकारी दफ्तरों में आम जनता से काम के बदले रिश्वत मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरकारी कार्यालयों में रिश्वत का खेल जारी है। ताजा मामला शिवपुरी से सामने आया है, जहां एक किसान से तहसीलदार के नाम पर रिश्वत (Bribe) की मांग की गई। लेकिन किसान ने चुप न रहकर ग्वालियर लोकायुक्त (Gwalior Lokayukta) में शिकायत दर्ज कराई और फिर जो हुआ, उसने भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ा दी।
रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
पूरा मामला शिवपुरी के पोहरी से सामने आया है। जहां ग्वालियर लोकायुक्त ने तहसीलदार निशा भारद्वाज के रीडर पुनीत गुप्ता को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई पोहरी तहसील परिसर में की है। आरोपी बाबू तहसीलदार के नाम पर अतिक्रमण हटवाने के आदेश के बदले किसान से रिश्वत मांग रहा था।
The post Shivpuri Bribery Case: MP में नहीं सुधर रहे रिश्वतखोर, अब तहसीलदार का रीडर 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार appeared first on Thepublic News.