4078145881738806504
14271021545470334915

हाइलाइट्स

लड़कियों को पसंद आते हैं छपरी लड़के

सोशल मीडिया पर बढ़ा छपरी शब्द का ट्रेंड

लड़कियों को छपरी पसंद आने का मनोविज्ञान

Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी के साथ जो किया वो वाकई दिल दहलाने वाला है। सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है सोनम रघुवंशी। सोशल मीडिया पर कई रील और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लड़के कह रहे हैं कि हमारा पढ़ने-लिखने और कामयाब होने का मतलब क्या है, जब लड़कियों को छपरी लड़के ही पसंद आते हैं। इंदौर की सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा की फोटो शेयर करके लोग कह रहे हैं कि आखिर लड़कियों को छपरी लड़के क्यों पसंद आते हैं। पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर छपरी शब्द का ट्रेंड बढ़ा है।
छपरी लड़के कौन होते हैं ?
छपरी शब्द एक स्लैंग है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। छपरी एक ऐसी पर्सनैलिटी के लोगों को कहा गया है जो सतही और दिखावा पसंद करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों के चरित्र में कोई गहराई नहीं होती है। ये एक तरह का ढंग और एटीट्यूड है। इस शब्द का इस्तेमाल मजाकिया और नेगेटिव अंदाज में होता है।
राज और राजा में जमीन आसमान का अंतर

इंदौर की सोनम के केस में पति राजा रघुवंशी अच्छा दिखने वाला और कामयाब आदमी था। वहीं सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा राजा के मुकाबले बेहद एवरेज आदमी है। सिर्फ शक्ल ही नहीं बल्कि दोनों के व्यवहार और लाइफस्टाइल में भी काफी अंतर है। राज कुशवाहा सोनम के पिता के कारखाने में काम करने वाला मामूली कर्मचारी था, लेकिन उसके लिए सोनम ने अपने पति को रास्ते से हटा दिया।
लड़कियों को छपरी लड़के पसंद आने के पीछे का मनोविज्ञान
बिंदास अंदाज और भावनात्मक जुड़ाव
मनोवैज्ञानिक डॉ. व‍िध‍ि एम पिलन‍िया का कहना है कि वो छपरी हमें लग रहे हैं, लेकिन जिन महिलाओं को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, वे उनके लिए एक तरीके से उनके इमोशनल सैटिस्फैक्शन का जरिया होते हैं। ऐसे लड़के लड़कियों को इमोशनली सैटिस्फाई करते हैं। उनको सिर-आंखों पर बैठाकर रखते हैं। उनकी सेल्फ एस्टीम को हाई रखते हैं। वे कई बार अपने व्यवहार का ऐसा पक्ष दिखाते हैं जो काफी मानवीय होता है।
खबर अपडेट हो रही है…
The post Sonam Raghuvanshi: लड़कियों को क्यों पसंद आ जाते हैं छपरी लड़के, ये कौन होते हैं, जानें क्या कहती है साइकोलॉजी appeared first on Thepublic News.