4078145881738806504
14271021545470334915

UP BJP Amar Kishore:  उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपी भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई अमर किशोर का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हुई है।

पार्टी ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि आपको कारण बताओं नोटिस पत्रांक संख्या-05/BJPUP/2025 दिनांक 25. 05.2025 को जारी किया गया था कि आप अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराये। आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः सम्यक विचारोपरान्त मा० प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
खबर अपडेट की जा रही है….
The post BJP Amar Kishor: UP BJP का बड़ा एक्शन, गोण्डा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित,महिला के साथ वीडियो हुआ था वायरल appeared first on Thepublic News.