4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

PM Modi Bhopal visit: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ को संबोधित किया। जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान इन्होंने महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। महासम्मेलन में 39 मिनट 38 सेकेंड के भाषण में उन्होंने देवी अहिल्याबाई के योगदान करते हुए ऑपरेशन सिंदूर और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी पर अपनी बातें रखीं।
महासम्मेलन में पीएम मोदी की बड़ी बातें…
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर मातृशक्ति को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आपके दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं। इस अवसर पर पीएम मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।आगे कहा कि लोकमाता नारी शक्ति के राष्ट्र निर्माण में योगदान का प्रतीक हैं। आज सरकार अहिल्याबाई के मूल्यों पर चलते हुए काम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें… PM Modi Bhopal Speech: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर बोले मोदी- लोकमाता ने हमें ‘नागरिक देवो भवः’ का मंत्र दिया
पीएम बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं महिलाएं
महिलाओं को संबोधित करते हुए पीएम कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं और बेटियों को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं। आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पहले नई टेक्नोलॉजी आने पर महिलाओं को इससे दूर रखा जाता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सरकार महिलाओं को आधुनिक टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
पीएम मोदी के भाषण के प्रमुख पॉइंट
महिलाओं की प्रगति

नमो ड्रोन दीदी: महिलाएं अब ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। यह अभियान से महिलाओं का हौसला बढ़ रहा है। गांव में उनकी एक नई पहचान बन रही है। स्टार्टअप के क्षेत्र में भी बेटियां अच्छा काम कर रही हैं।
चंद्रयान 3 में महिलाओं की भूमिका: चंद्रयान 3 मिशन में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं, जो महिलाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को दर्शाता है। Chandrayaan-3 मिशन में 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक और engineer शामिल थीं।
महिला रक्षा मंत्री: भारत में महिला रक्षा मंत्री बनने से महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका में आने का अवसर मिला है।

महिलाओं की भागीदारी

महिलाएं संसद में: इस बार संसद में 77 महिलाएं हैं, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं।
महिला आरक्षण: महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार की पहल

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कदम: सरकार ने बीते एक दशक में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं।
महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास: सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे पीएम
जंबूरी मैदान पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी में पहुंचकर जानकारी ली। पीएम मोदी के साथ सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
विंध्य को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया सतना एयरपोर्ट का शुभारंभ, महिलाओं ने भरी पहली उड़ान, जानें Airport की खास बातेंं

Satna Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 मई) भोपाल के जंबूरी मैदान से दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रदेशभर से आई दो लाख से अधिक महिलाएं भी मौजूद थीं। अब इन दोनों हवाई अड्डों के चालू होने से मध्य प्रदेश के कई जिलों को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा। दोनों एयरपोर्ट्स से अब क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
The post PM Modi Bhopal Speech: महिला महासम्मेलन में बोले पीएम मोदी- ड्रोन दीदी बनकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही महिलाएं appeared first on Thepublic News.