मध्यप्रदेश के किसानों-निवेशकों के लिए 3 मई का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर के सीतामऊ में किसानों के कल्याण और खेती में नई टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए कृषि उद्योग समागम-2025 का शुभारंभ किया। दूसरी ओर, उन्होंने मंसदौर को कई सौगातें भी दीं। उन्होंने कृषि यंत्र प्रदर्शनी और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उनकी खासियत जानी और गौमाता का पूजन किया।

समागम से पहले किसानों ने पारंपरिक वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन और भगवान बलराम का पूजन कर समागन की शुरुआत की। उन्होंने किसान बहनों से चर्चा की। इस दौरान एक भावुक पल उस वक्त दिखाई दिया, जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बच्ची को हाथों में लेकर दुलार किया।

सीएम डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान मिशन को साकार करने के लिए एक अहम कदम उठाया। यह समागम ज्ञान के मुख्य घटक किसानों के कल्याण की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह सहित किसान-उद्यमी-निर्यातक-एफपीओ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब मैं सीतामऊ आता हूं तो मुझे धर्मराजेश्वर, पशुपतिनाथ भगवान की याद आ जाती है। भारत इतना उन्नत था कि जब दुनिया को कपड़े पहनना नहीं आता था, उस वक्त हमारे देश ने उन्नत देवालय-शिवालय बनाए। सीतामऊ में अंजता-एलोरा की तरह एक चट्टान के अंदर पूरा का पूरा मंदिर बना दिया गया। यह अद्भुत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *