मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जोरा द मॉल’ का भव्य शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और राज्य सरकार की सुशासन यात्रा पर आधारित एक वीडियो भी देखा. इस दौरान CM साय ने कहा कि “जोरा मॉल सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि शहर के विकास का नया पड़ाव है. इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और रायपुर की शहरी छवि को नया मुकाम मिलेगा.” उन्होंने मॉल के संचालकों को बधाई देते हुए इसे राजधानी के लिए गौरव की बात बताया.

12 साल बाद ट्रेजर से बना ‘जोरा मॉल’, मिला नया कलेवर

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि यह मॉल पहले ‘ट्रेजर आईलैंड’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब 12 साल बाद इसका कायाकल्प हुआ है और यह मॉल छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मॉल्स में शुमार हो गया है.

बता दें, इस मॉल में शॉपिंग से लेकर इंटरटेनमेंट तक की सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र है छत्तीसगढ़ का पहला लक्सरी PVR मल्टीप्लेक्स, जहां फिल्म देखना अब सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक रॉयल एक्सपीरियंस होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *