Breaking

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) से अधिकृत प्रत्याशी प्रीतम साहू ने आरंग क्षेत्र क्रमांक-8 से जनपद सदस्य पद के लिए आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रैली में क्षेत्र के सैकड़ो सम्मानित मतदाताओं और वरिष्ठ जनों ने शामिल होकर प्रीतम साहू को विजय का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा। सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक पूरे जोश में नारेबाजी कर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता और आम मतदाताओं की भागीदारी से पूरा आरंग नगर का माहौल काफी जोश भरा रहा।

नामांकन पश्चात प्रीतम साहू ने जनमानस को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। वही मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने प्रीतम साहू को प्रचंड मतों से जीताकर क्षेत्र में भाजपा की तीसरी इंजन की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही भाजपा से जिला पंचायत सदस्य के लिए अधिकृत संजय शर्मा कबीर ने संबोधन में प्रीतम साहू के पक्ष में प्रचार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *