4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। रमन सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को आदिशक्ति मां बम्लेश्वरी देवी की फोटो भेंट की। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने उनका आभार जताया। इसके साथ ही रमन सिंह ने पीए मोदी को छत्तीसगढ़ प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश की जानकारी देते हुए प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को लेकर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रदेश के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया है। हालांकि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य के विकास, जनहित योजनाओं और प्रदेश के विकास से जुड़े विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी से मुलाकात को रमन सिंह ने हितकारी बताया। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि यह मुलाकात प्रदेश के लिए हितकारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ में विकास के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।

रमन सिंह ने अपने दौरे में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री रमन सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी के साथ छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरे में कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में खेल जगत के उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर सार्थक संवाद हुआ।

राष्ट्रपति से भी की मुलाकात

रमन सिंह ने अपने दौरे के दूसरे दिन कई सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की। वहीं, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह शनिवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *