छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज रविवार को केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मंडविया से सौहार्दपूर्ण भेंटकर छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव में खेल जगत के उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की।

इस दौरान प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेल से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने पर सार्थक संवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *