छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके चलते सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। अंबिकापुर के मैनपाट में न्‍यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जहां खाली मैदानों पर घास पर ओस की बूंदें जम गई। वहीं बलरामपुर में भी रात का पारा 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इलाके में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में 11 जनवरी को मध्यम और घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के दुर्ग संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहेगा, वहीं चिरमिरी-सुरजपुर संभागों में यह सामान्य से काफी कम रहने की संभावना है।

 

रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, जबकि बस्तर संभाग में यह सामान्य स्तर पर बना रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 28.6°C (KVK बीजापुर) दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.3°C (अंचिकापरु और AWS बिलासपुर) के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर चल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि प्रदेश में उत्‍तर शुष्‍क (ड्राई) हवा छत्‍तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है, जिसका असर तीन संभागों में सबसे ज्‍यादा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 घंटे तक न्‍यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंडी से राहत मिलेगी।

 

उत्‍तर से आ रही शुष्‍क ठंडी हवाओं का असर सबसे ज्‍यादा छत्‍तीसगढ़ के उत्‍तरी इलाकों में हुआ है। जहां रात का पारा सामान्‍य से औसतन चार से पांच डिग्री व उससे ज्‍यादा नीचे चला गया है।

 

इसी के चलते सरगुजा और बिलासपुर के कई हिस्‍सों में शीतलहर चल रही है। जहां रात का पारा 5 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में रात का पारा 4.1 डिग्री रहा। वहीं कोरिया 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर संभाग में GPM जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। जहां रात का पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *